गोंडा के शंभू सहाय आदर्श विद्या मंदिर बाबागंज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं व पुलिस अ?
- फोटो : GONDA
गोंडा। अमर उजाला की अपराजिता 100 मीलियन स्माइल मुहिम के तत्वावधान में आत्मरक्षा पर परिचर्चा का आयोजन बाबागंज के शंभू सहाय आदर्श विद्या मंदिर में किया गया। छात्राओं ने गीतों के माध्यम से जहां महिलाओं और बेटियों की स्थितियों पर विचार रखे। वहीं कई मुद्दों पर सवाल भी किए।
कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक धानेपुर रतन कुमार पांडेय ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे। नारी शक्ति के बारे में बताया और अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की सार्थकता बताई।
पुलिस की एंटी रोमियो टीम के प्रभारी डीपी तिवारी के साथ महिला आरक्षियों नंदिनी पांडेय व सुनीता यादव ने बेटियों को आत्मरक्षा के तरीके बताए।