गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के सरैया चौबे निवासी पवन कुमार मिश्रा (40) पुत्र मोहनलाल मिश्रा की मौत दिल्ली में तीसरी मंजिल से गिर कर हो गई।
ग्राम प्रधान अवनीश दुबे ने बताया कि पवन लगभग छह माह से दिल्ली में रहकर प्लंबर का काम करता था।
शुक्रवार को दिल्ली में ही एक मकान की तीसरी मंजिल पर टोटी लगाते समय वह नीचे गिर गया। प्रधान के मुताबिक उसका शव रविवार को दिल्ली से गोंडा पहुंचेगा।