19द्दस्रड्डश्च9-गोंडा के गौरा चौकी में पैगंबर के यौमे पैदारश जूलूस निकालते लोग।
- फोटो : GONDA
गोंडा। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर से लेकर गांवों तक कई स्थानों पर जुलूस निकाले गए। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर नगर की मस्जिदों में रौनक रही। लोगों ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे तथा गरीबों में वस्त्र व भोजन वितरण किया गया। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लमीन व मुस्लिम इंटेलेक्चुअल फोरम के संयुक्त तत्वावधान में संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय व महिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटे।
अंजुमन के सदर लतीफ़ उर रहमान तथा एमआईएफ के सदर डॉ. महमूद आलम, हाजी मुश्फीक, अनीस अहमद जावेद, मुहम्मद वासिफ़, फहीम, सफीक, बाबू इसराइल, नजमी जमाल आदि उपस्थित रहे। मोतीगंज थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने सिसवरिया गांव में उपस्थित मौलवियों से कहा कि यह त्यौहार खुशी का त्यौहार है।
खोड़ारे में जश्ने-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। ईद मिलादुन्नबी पर पर बारावफात का जुलूस पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच निकला गया। जुलूस गौरा चौकी बाजार से निकलकर कदम रसूल शरीफ कस्बा खास में पहुंचा। गौरा चौकी बाजार से तिरंगे के साथ जुलूस निकला गया। जुलूस में मुख्य रूप से अब्दुल अजीज, चिंटू खान, उमर सिद्दीकी, साजिद खान, सारीक, अज्जू फैज आदि उपस्थित रहे। संवाद