फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में मिला युवक का शव

Sun, 16 Aug 2015 11:50 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर नगर स्थित छोटा परेड ग्राउंड में शनिवार सुबह एक युवक का शव पाया गया। यह युवक जानलेवा हमले में मुख्य आरोपी था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्महत्या की है और मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन


नगर में बीते गुरुवार की शाम कोचिंग में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में छात्र शशांक मिश्रा को गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था। इसमें विशाल योगी मुख्य आरोपी था। शनिवार सुबह छोटा परेड ग्राउंड में विशाल (23) का शव पड़ा मिला।

नगर कोतवाल श्रीनाथ यादव ने बताया कि विशाल की मुट्ठी से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने खुद को शशांक मिश्रा के हमले का दोषी मानते हुए सजा देने की बात कही है। शव के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। वहीं, विशाल योगी के पिता नरेंद्रनाथ का कहना है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है। उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन


परिवारीजनों की मांग पर एसएसबी डॉग स्क्वायड से भी छानबीन कराई गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर विशाल की मौत के कारणों का पता चल जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें