फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में भी गायत्री के भ्रष्टाचार की जड़ें

Mon, 12 Sep 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
गायत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद में भी पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद के भ्रष्टाचार की जड़ें जमी हुई हैं। अंदाजा आप लगा सकते हैं कि अप्रैल-2015 से अब तक जनपद में आधा दर्जन से अधिक खनन अधिकारियोें का तबादला किया गया, जो अफसर यहां से सस्पेंड हुए उन्हीं को फिर से बुलंदशहर भेजा गया।

इतना ही नहीं शासन ने तीन खनन दूतों को बुलंदशहर खनन विभाग में भेज रखा है। यह प्राइवेट कर्मचारी गायत्री प्रजापति के जनपद और आसपास के रहने वाले हैं। आलम यह है कि इन दूतों के बगैर एक भी फाइल पर साहब के हस्ताक्षर हो जाएं, ऐसा मुमकिन   नहीं है।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में सरकार ने पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को जनपद का प्रभारी बनाया था। वह बतौर प्रभारी एक बार जिला योजना की बोर्ड बैठक में शामिल हुए थे। हालांकि, बाद में बुलंदशहर का प्रभार गायत्री से हटा लिया गया। आरोप है कि पूर्व मंत्री के राज में बुलंदशहर में माइन की आड़ में खूब लूट-खसोट की गई। आलम यह रहा कि जो अफसर सफेदपोशों के इशारे पर काम नहीं करता उसे हटा दिया जाता।

अप्रैल-2015 में खनन इंस्पेक्टर पीके सिंह को बुलंदशहर भेजा गया था। मई माह तक पीके सिंह बुलंदशहर में रहे। जून-2015 में आशीष कुमार को नोएडा से बुलंदशहर लाया गया। दुर्गा शक्ति नागपाल मामले में खनन इंस्पेक्टर आशीष को नोएडा से हटाया गया था। बुलंदशहर में भी आशीष कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


खास बात यह है कि सस्पेंशन के बावजूद आशीष को बुलंदशहर दोबारा भेज दिया गया। इसके बाद नवंबर-2015 में खनन अधिकारी डा. अभयरंजन को तैनात किया गया। दो माह बाद जनवरी 2016 में अभयरंजन का तबादला हो गया। जनवरी-2016 में डा. ऐदल सिंह खनन अधिकारी बने। ऐदल सिंह के ट्रांसफर के बाद मई-2016 में डा. अभयरंजन को फिर से बुलंदशहर भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें