फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर पंखे के हुक से लटकाया

Sat, 14 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी गांव में दहेज में बाइक, सोने की चेन व भैंस न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने शुक्रवार देर शाम एक विवाहिता को मारकर शव घर के कमरे में पंखे के हुक से लटका दिया। गांव वालों की सूचना पर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। थाना मोतीगंज क्षेत्र के पिपरा भिटौरा गांव के मजरे अंधरीजोत के रहने वाले विजय शंकर गुप्ता ने बताया कि उसने अपनी बेटी कंचन गुप्ता (22) की शादी चार साल पहले थाना मोतीगंज क्षेत्र के गढ़ी गांव के रहने वाले बद्री विशाल गुप्ता के बेटे सोमनाथ गुप्ता के साथ की थी।

विजय शंकर के मुताबिक, शादी के बाद दो साल तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला। मगर दो साल बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक, सोने की चेन व भैंस की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले उसकी बेटी को अक्सर मारापीटा करते थे।
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शुक्रवार की रात उसे मार डाला और शव को घर के एक कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे फंदे से लटका दिया। इस मामले में विजय शंकर ने थाना मोतीगंज में पति सोमनाथ गुप्ता, सास सुषमा गुप्ता, श्वसुर बद्री विशाल गुप्ता व देवर गोविंद गुप्ता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मोतीगंज डीपी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सास सुषमा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें