फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटकर मार डाला

Sun, 07 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
 बेलसर गांव में शनिवार को दोपहर नागपंचमी पर मायके जाने की जिद पर अड़ी पत्नी को पति ने मारपीटकर मरणासन्न कर दिया। अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


महिला के भाई ने पति पर उसकी बहन को दहेज की खातिर पीट-पीटकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाना तरबगंज में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खरहटा गांव के रहने वाले राम अवतार ने थाना तरबगंज में रविवार को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी बहन मीना (25) की शादी पांच साल पहले तरबगंज थाना क्षेत्र के बेलसर गांव के रहने वाले एक युवक के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन


राम अवतार का आरोप है कि शनिवार को उसकी बहन नागपंचमी पर मायके जाने के लिए जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर मीना के पति ने उसे मारपीटकर मरणासन्न कर दिया। उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना तरबगंज के उपनिरीक्षक गोरखनाथ सरोज ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें