फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या आरोपी पूर्व विधायक के दो भाईयों ने किया सरेंडर

Fri, 17 Mar 2017 09:28 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक साल पहले ओवरटेकिंग को लेेकर गोली मारकर की गई जयराम यादव की हत्या के आरोपी पूर्व विधायक के दो भाईयों अंगद पासवान व पप्पू पासवान ने अदालत में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

अभी तक सत्तारूढ दल की हनक के सामने न तो सपा विधायक के इन आरोपी भाईयों को पुलिस गिरफ्तार करने की हिम्मत जुटा पा रही थी और न ही सत्ता के नशे में चूर आरोपियों ने खुद को सरेंडर किया था। मगर सूबे की सत्ता बदलते ही पूर्व विधायक के हत्यारोपी दोनों भाईयों ने शुक्रवार को अदालत में सरेंडर कर दिया।    
  
बता दें कि नगर कोतवाली क्षेेत्र के रानीपुरवा गांव के रहने वाले जयराम यादव त्रिभुवननगर ग्रामपंचायत में बारात गया था जहां से वह लौटते समय गाड़ी की ओवरटेकिंग को लेकर बलरामपुर सदर सीट से तत्कालीन सपा विधायक जगराम पासवान के भाई अंगद पासवान, पप्पू पासवान व अन्नू पासवान से भिड़ंत हो गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक के भाईयों ने जयराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अन्नू पासवान ने सरेंडर किया था। मगर विधायक के दो भाई पप्पू पासवान व अंगद पासवान को पुलिस गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी, हालांकि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के तहत अदालत में पैरवी कर उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था।

मगर तभी से दोनों फरार चल रहे थे। शुक्रवार को विधायक के हत्यारोपी दोनों भाईयों ने अदालत में सरेंडर कर दिया। थानाध्यक्ष धानेपुर रमाशंकर यादव ने बताया कि हत्या के आरोप में नामजद पूर्व विधायक के दोनों भाई पप्पू पासवान व अंगद पासवान ने सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें