फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत

Thu, 08 Dec 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बीती देर शाम अचानक अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसे मेें एक बाराती की मौत तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बहराइच स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार देर शाम ललिया थाना क्षेत्र की श्रावस्ती जनपद सीमा पर स्थित खुथवा गांव के पास हुआ। ललिया थानाध्यक्ष रुदल यादव ने बताया कि ग्राम जमुनी महराजगंज निवासी वैधू के लड़के हीरालाल की बुधवार को शादी थी। बारात जमुनी महराजगंज से श्रावस्ती जनपद के लबेदपुर गांव जा रही थी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में जनरेटर के अलावा 13 अन्य बाराती भी सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर शाम खुथवा गांव के निकट सड़क पर जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे पानी में भरे नाले में जाकर पलट गई, जिससे बाराती पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने किसी तरह पानी से बारातियों को बाहर निकाला। हादसे में ग्राम प्रसादपुरवा थाना सिरसिया जनपद श्रावस्ती निवासी रामधीरज (55) पुत्र रामानंद आर्य की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, ग्राम जमुनी महराजगंज निवासी संतराम (24) तथा ट्रैक्टर चालक शकील (30) पुत्र बकरीदी गंभीर रूप से घायल हो गए। संतराम तथा शकील को गंभीर हालत में बहराइच स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले मेें मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें