पिपलूघाट के नजदीक बंजेन के पास घर की छत ठीक कर रही महिला की गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अंबिका (35) पत्नी राजू गांव बंजेन नजदीक पिपलूघाट अपने घर की छत ठीक करने के लिए ऊपर चढ़ी थीं। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह नीचे आ गिरी। वह छत पर शीट रिपेयर कर रही थी। इस हादसे में उसे गंभीर चोटें आई उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करक जांच की। साथ ही पूछताछ भी की। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
भांजों ने मिलकर मामा को पीटा
शादी से वापस आ रहे मामे की भांजों ने पिटाई कर डाली। आरोप है कि भांजों ने ईंटों से मामे को मारने की कोशिश की। इसमें मामा को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामा की शिकायत पर दोनों भांजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मामला पारिवारिक रंजिश का है।
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत पट्टा में भांजों ने मामा की पिटाई कर दी। पुलिस ने मामा की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ज्ञानचंद निवासी गांव पट्टा ने शिकायत दर्ज करवाई है उसके भांजे सुरेंद्र कुमार और राज कुमार छोटी बुआ की बेटी की शादी में आए थे। वह भी वहां शादी में गए थे। शादी में बारात की विदाई के बाद जब वह घर वापस आने लगा तो दोनों भांजों ने इसे पकड़कर ईंट और डंडे से मारना शुरू कर दिया। इसमें ज्ञान चंद को चोटें आईं। एसपी बददी बशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।