फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को पीटकर मार डाला

Fri, 16 Jun 2017 10:54 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 इलाहाबाद से गिट्टी लेकर बलरामपुर आ रहे ट्रक ड्राइवर व उसके साथियों पर मध्यरात्रि अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों की पिटाई से ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई तथा खलासी घायल हो गया। घटना प्रतापगढ़ जिले में हाईवे पर हुई। परिवारीजनों का आरोप है कि बदमाशों ने हमला लूट की नीयत से किया था। 
विज्ञापन


बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री निवासी ट्रक के खलासी अवधराम ने बताया कि गुरुवार रात हम लोग इलाहाबाद से गिट्टी लेकर बलरामपुर आ रहे थे। एक ही मालिक की दो ट्रकें आगे पीछे थीं। रात करीब एक बजे प्रतापगढ़ जिले में एक ट्रक का टायर पंक्चर हो गया।

ट्रक ड्राइवर ऋषिकेश की मदद करने के लिए अवधराम तथा उनकी गाड़ी के चालक जालिम (47) उतर गए। यह लोग ट्रक का अगला पहिया खोल रहे थे कि इसी बीच करीब 8 की संख्या में बदमाशों ने इन लोगों पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बदमाश सभी लोगों का हाथ बांधकर सड़क से दूर खेतों की तरफ ले गए तथा सबका मोबाइल भी छीन लिया। बदमाशों ने इन लोगों को जमकर मारापीट और रुपया पैसा छीनकर फरार हो गए। घटना में जालिम, अवधराम, ऋषिकेश व सुनीला घायल हो गए।

जालिम को गंभीर हालत में इलाज के लिए साथियों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जालिम को लखनऊ रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में जालिम की मौत हो गई।

जिसके बाद सभी मृतक का शव लेकर घर चले आए हैं। मृतक की पत्नी प्रेमा ने बताया कि उनके पति 20 साल से ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। पति की मौत से परिवार पर गमो का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवारीजनों ने अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें