फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में भिड़े दो गुट, छह लोग घायल

Wed, 22 Jun 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के गनेशपुर कोड़री गांव में बुधवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विपक्षी ने एक युवक का कान फावड़े से काट दिया। घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर कोड़री निवासी पराग चौहान ने बताया कि बुधवार सुबह पुरानी जमीन की रंजिश के चलते विपक्षी सफीउल्लाह, मुन्नू व सैय्यद अली आदि धारदार हथियार लेकर मेरे घर पर चढ़ आए तथा मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। मुन्नू ने फावड़े से पराग चौहान का कान ही काट लिया।

पराग का कहना है कि विपक्षियों ने उनकी पत्नी कलावती बेटे बृजेश तथा परिजन नंद कुमार व विनोद कुमार को पीट-पीट कर घायल कर दिया। विपक्षियों ने घर की लड़कियों के साथ अश्लील हरकत की तथा घर में घुसकर जेवर व नकदी भी लूट लिया। जिला अस्पताल पहुंचे घायल पराग अपना कटा हुआ कान हाथ में लेकर घूम रहे थे। पराग ने तहरीर नगर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन


उधर विपक्षी सफीउल्ला का कहना है कि बुधवार सुबह उनका लड़का सैय्यद अली ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी लेकर निर्माणाधीन मकान पर जा रहा था। रास्ते में पराग, गंगा, बृजेश तथा राजेश आदि ने एकराय होकर पुरानी जमीन की रंजिश के चलते सैय्यद पर हमला कर दिया। विपक्षियों ने सैय्यद को पीटकर मरणासन्न भी कर दिया।

सफीउल्लाह का कहना है कि मामले में बीच-बचाव करने पहुंचे मुन्नू, बहादुर अली व शाकिर अली आदि को भी हमला कर घायल कर दिया गया। सफीउल्लाह ने भी मामले की तहरीर नगर कोतवाली में दी है। नगर कोतवाल एएन उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें