फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगा दी जान

Thu, 25 Jun 2015 11:08 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र के परसा करमैदी गांव में बीती रात मां की डांट से नाराज होकर एक किशोर ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह उसका शव पेड़ से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ललिया थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह परसा करमैदी गांव निवासी गनपत के 12 वर्षीय बेटे सुकई का शव गांव के पास नीम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। तमाम लोग मौके पर जुट गए।

परिवारीजनों के मुताबिक बुधवार की शाम सुकई को घर पहुंचने पर उसकी मां ने काफी डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया। रात में घर न लौटने पर परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह सुकई का शव गांव के पास ही नीम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल जाएगा। सुकई की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें