फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला छात्र का शव

Tue, 04 Aug 2015 11:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगूपुर थाना क्षेत्र के पंचुरखी मनोहरजोत गांव में मंगलवार की सुबह दो दिन पहले घर से लापता हुए छात्र का शव गांव के पास शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


खरगूपुर थाना क्षेत्र के पंचुरखी मनोहरजोत गांव के रहने वाले पुरुषोत्तम मिश्र ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा मदनलाल कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं का छात्र था। वह दो अगस्त की शाम घर से गांव में ही घूमने निकला था, मगर देर रात तक नहीं लौटा।

परिवारीजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुरुषोत्तम के मुताबिक मंगलवार की सुबह उसकी बेटी सुनीता खेत को जा रही थी। तभी  उसकी नजर गांव के पास एक खेत में लगे शीशम के पेड़ पर पड़ी। पेड़ पर रस्सी के सहारे एक शव लटक रहा था।
विज्ञापन


जब वह पेड़ के पास पहुंची तो शव मदनलाल का था। सुनीता के शोर मचाने पर ग्रामीणों के साथ ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खरगूपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें