फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइड मांगने पर ट्रक चालक ने चबाया बस चालक का कान

Fri, 07 Jul 2017 09:55 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली नगर क्षेत्र के इंद्रापुर गांव के समीप शुक्रवार को साइड मांगने को लेकर एक ट्रक चालक व बस के चालक आपस में भिड़ गए। नाराज ट्रक चालक ने बस चालक का कान काट लिया जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


इस हंगामें के कारण गोंडा बलरामपुर मार्ग पर काफी देर तक वहां हंगामे ही स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया है। वही बस चालक अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद यात्रियों को लेकर बलरामपुर के लिए रवाना हो गया।  

शुक्रवार की शाम को रोडवेज की बस यूपी 77 एएन 1780 यात्रियों को लेकर गोंडा से बलरामपुर की तरफ जा रही थी। बस कोतवाली नगर क्षेत्र के इंद्रापुर गांव के समीप पहुंची थी कि बलरामपुर से सुभागपुर स्थित रेलवे के माल गोदाम आ रहे एक ट्रक चालक से साइड को लेकर बवाल हो गया।
विज्ञापन


दोनो चालकों के बीच कहासुनी इतना बढ़ी कि दोनो हाथापाई पर उतर आए। देखते ही देखते दोनो आपस में भिड़ गए। इसी दौरान गुस्साए ट्रक चालक हरिश्चंद्र ने बस चालक सत्येंद्र का बांया कान दांत से चबा डाला। कान काटे जाने से बस चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।

ट्रक चालक व बस चालक के बीच हुए इस बवाल के कारण गोंडा बलरामपुर मार्ग पर काफी देर तक हंगामें की स्थिति बनी रही और सड़क के दोनो तरफ जाम लगा रहा रहा। सूचना पर पहुंचे यूपी 100 के पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को वाहन समेत हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले आए। वहीं बस चालक अपना प्राथमिक उपचार कराने के बाद बस लेकर बलरामपुर की तरफ चला गया। सेमरा पुलिस चौकी प्रभारी सुदामा यादव ने बताया कि उन्हे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें