फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर को पीटकर मार डाला

Sat, 30 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खरगूपुर  थाना क्षेत्र के भंगहा गांव के मजरा भंगही में शुक्रवार देर रात एक किशोर को चोर समझ कर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में किशोर के पिता ने खरगूपुर थाने में पिटाई करने वाले दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


खरगूपुर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव के रहने वाले दलित मुनीजर ने बताया कि वह भंगही के समीप चाय की दुकान चलाता है। मुनीजर के मुताबिक उसका बेटा रामआसरे (15) शुक्रवार की रात गांव में ही कहीं जाने के लिए घर से निकला था, मगर उन्हाेंने उसे जाने से रोक दिया। उस समय तो वह कहीं नहीं गया, मगर रात दस बजे वह घर से निकल कर भंगही पहुंच गया।

वहां भंगही के रहने वाले कृपाराम वर्मा, उनकी पत्नी धर्मा देवी व रिश्तेदार संजय वर्मा ने चोर समझकर उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर पूरी रात पीटते रहे। मुनीजर ने बताया कि शनिवार की सुबह कृपाराम ने एक व्यक्ति को उसके पास भेजा कि उसका बेटा उनके यहां चोरी करने घुसा था।
विज्ञापन


उसे पकड़ लिया गया है, आकर ले जाएं। मुनीजर ने बताया कि जब तक वह वहां पहुंचता, कृपाराम उसके बेटे को मरणासन्न हालत में लेकर उसकी (मुनीजर) की दुकान पर आ गए। यहां रामआसरे की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मुनीजर ने खरगूपुर थाने में कृपाराम वर्मा, उसकी पत्नी धर्मा देवी व रिश्तेदार संजय वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें