फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या, फेंका शव

Tue, 24 May 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
लुधियाना में भाई ने जमीन के लिए बहन को बेरहमी से मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर में सोमवार देर रात बदमाशों ने एक रेलकर्मी के बेटे की हत्या कर शव को मनकापुर-नवाबगंज रेलखंड के बहादुरा गांव के मजरा प्रभुपुरवा के पास रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन


किशोर सोमवार की रात अपने घर से किशुनदासपुर बाजार के लिए निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि किशोर की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। 

सिद्धार्थ नगर जनपद के बांसी थाना क्षेत्र के घघुवा गांव के रहने वाले सुरेश कुमार ने बताया कि वह मनकापुर-नवाबगंज रेलखंड के किशुनदासपुर रेलवे गुमटी पर गेटमैन है।
विज्ञापन


सुरेश के मुताबिक वह किशुनदासपुर बाजार में किराए पर मकान लेकर परिवारीजनों के साथ रहता है। सुरेश ने बताया कि उसका बेटा मनोज कुमार (17) यहां के आशाराम इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था।

वह सोमवार की रात आठ बजे घर से बाजार में  ही निकला था, मगर देर रात तक घर नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

सुरेश ने बताया कि बदमाशों ने उसके बेटे की हत्या कर शव को बहादुरा गांव के मजरा प्रभुपुरवा के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। थानाध्यक्ष वजीरगंज मथुरा राय का कहना है कि ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें