फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैटिक टीम ने कार से पकड़े 2 लाख 30 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
 स्टैटिक टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान मनकापुर-टिकरी मार्ग पर टिकरी जंगल में एक कार सवार लोगों के पास से 2 लाख 30 हजार रुपये पकड़े हैं। रुपयों के साथ पकड़े गए लोगों ने पुलिस को बताया कि रुपये उन्होंने बैंक से निकाले थे मगर रुपयों का कोई अभिलेख नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


स्टैटिक टीम प्रभारी एसआई दिवाकर मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को वह मनकापुर-टिकरी मार्ग पर टिकरी जंगल में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमे एक थैले में 2 लाख 30 हजार रुपये बरामद हुए।

कार सवार लोगों ने पुलिस को अपना नाम प्रीति वर्धन सिंह व अशोक कुमार सिंह निवासी बेनीपुर मनकापुर बताया। स्टैटिक टीम के प्रभारी के मुताबिक दोनों ने बताया कि वह ईंट भट्ठा व्यवसायी है और रुपये उन्होंने बैंक से निकाले थे।
विज्ञापन


 जिसे लेकर नवाबगंज जा रहे थे। मगर रुपए बैंक से निकाले जाने के कोई अभिलेेख नहीं दिखा सके। इसलिए रुपयों को जब्त कर लिया गया है। टीम में एसआई मोहम्मद जैद सिद्दीकी, कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, चंदन प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें