फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में न निहाल में युवक की गोली लगने से मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
ननिहाल आए युवक की गोली लगने से मौत
विज्ञापन

परिजनों ने बताया आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
शिकोहाबाद। गांव लभौया में ननिहाल आये युवक की मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब गोली लगने से मौत हो गई। युवक के शव को खून से लथपथ देख चीत्कार मच गई। परिजनों ने थाने में युवक के आत्महत्या करने की तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव सरगंवा निवासी पंकज (25) किसी प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था। होली मनाने के लिए मंगलवार को घर आया था। घर पर कुछ समय रुकने के बाद पंकज अपनी ननिहाल लभौया निवासी नाना संतोष के घर पहुंचा। बताया जाता है कि कुछ देर बाद अचानक फायरिंग की आवाज हुई और देखा तो पंकज खून से लथपथ पड़ा था। सूचना पर सीओ अजय सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता मुकेश ने थाने में तहरीर दी बेटे ने ननिहाल में तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पिता ने बताया पंकज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई राजकुमार और छोटा सनी है। पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें