फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बदमाशों ने बाइक सवार को लूटा

Wed, 15 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
हरैया थाना क्षेत्र में तुलसीपुर-श्रावस्ती मार्ग पर हरिहरपुर गांव के पास मंगलवार देर शाम छह बदमाशों ने बाइक सवार को रोककर लूट लिया। बाइक सवार के सोने के जेवर व नकदी छीनकर सभी बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने हरैया थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा निवासी राजू (35) ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि चित्तौड़गढ़ बांध के निकट काम कराने के लिए हरैया थाना क्षेत्र में लेबर लाने के लिए गया था। रास्ते में हरिहरपुर गांव के निकट 6 लोगों ने बाइक रोककर उसे मारने-पीटने लगे।

पिटाई के दौरान बदमाशों ने सोने की चेन व अंगूठी एवं नकदी छीन ले गए। राजू ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हरैया थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हरैया अजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें