फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान निगल गया छह जिंदगियां

Tue, 09 May 2017 11:25 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में सोमवार देर रात आए चक्रवाती तूफान एवं ओलावृष्टि ने भीषण तबाही मचाई। चक्रवात आंधी में कई स्थानों पर छप्पर उड़ गए तो कहीं पेड़ व बिजली के खम्भे धराशाई हो गए। चक्रवाती तूफान में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तूफान के दौरान तीन पशुओं को भी जान गंवानी पड़ी। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चक्रवाती तूफान से पूरे जिले विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के दौरान हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है।       

कोतवाली देहात क्षेत्र के भगहर बुलंद गांव के रहने वाले राघवराम यादव (61) सोमवार की रात अपने घर के दरवाजे पर थे तभी आई तेज आंधी में घर के सामने लगा गूलर का पेड़ गिर गया। जिसके नीचे दबकर राघवराम की मौत हो गई।
विज्ञापन


आंधी एवं ओलावृष्टि के दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के ही इंदिरापुर गांव के रहने वाले रंगीलाल ने बताया कि सोमवार की रात तेज आंधी के दौरान घर के सामने लगा पेड़ गिर गया, जिससे पेड़ के नीचे दबकर उसकी पत्नी सुषमा (30) की मौत हो गई। देहात क्षेत्र के ही ताजपुर वैरागीपुरवा के रहने वाले सबहू ने बताया कि तेज आंधी व ओलावृष्टि के दौरान घर की दीवार अचानक ढह गई।

जिससे मलवे के नीचे दबकर उसकी पत्नी रामादेवी (40) की मौत हो गई। वजीरगंज थाना क्षेत्र के बभनी गंाव के मजरे क्योरी पुरवा का रहने वाला रामरंग (45) अपने बेटे अनिल (14) के साथ सोमवार की रात आंधी के दौरान घर के बरामदे में बैठा था तभी तेज आंधी में घर के पीछे लगा पीपल का पेड़ छत पर गिर गया, जिससे पूरी छत ढह गई।

छत के नीचे दबकर रामरंग की मौत हो गई, जबकि अनिल ने भागकर किसी तरह जान बचाई। वजीरगंज थाना क्षेत्र के ही जमुआ नगवा गांव के रहने वाले वीरेन्द्र सिंह की पत्नी सीमा सिंह (40) सोमवार की देर रात तेज आंधी के दौरान छप्पर में बंधे बछड़े को खोलने गई तभी मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई, जिससे उसके नीचे दबकर सीमा की मौत हो गई।

थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के नियावां गांव की रहने वाली रेनू (25) पत्नी नंदलाल शुक्ल देहात कोतवाली क्षेत्र के खरगूपुर गांव के मजरे झलिहन पुरवा में अपने पिता जगतपाल तिवारी के घर सोमवार को आई थी। वह खाना पका रही थी तभी आई तेज आंधी के दौरान जीना टूटकर गिर गया।

जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। थाना परसपुर क्षेत्र के भैसहा गांव में आंधी के दौरान धर्मपाल के घर पर इमली का पेड़ गिरने से उनकी पत्नी गीता व उसके भाई रामपाल की पत्नी मेनका घायल हो गईं। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम सोनवार के मजरा उलूकदास पुरवा में शिवराज कश्यप व उनके पड़ोसी अनिल घर पर आंधी के दौरान पाकड़ का पेड़ गिर गया। इससे शिवराज (60), अनिल (32), आराधना (25), ज्ञानू (8), आर्यन (6) व जस्सी (3) घायल हो गई। आंधी के दौरान कोतवाली करनैलगंज में पेड़ की डाल टूटकर गिरने से होमगार्ड शिवप्रसाद घायल हो गया।

घायलों का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है। थाना वजीरगंज क्षेत्र के डुमरियाडीह के मजरे नौरंगाबाद में अंाधी के दौरान जगदेव की गाय की मड़हे पर पेड़ गिरने दबकर मर गई। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के लालपुर गांव के मजरे मिश्रन पुरवा में रामलाल मिश्र व लालपुर डीहा गांव के प्रताप नरायन शुक्ल की गाय आंधी में पेड़ गिरने से उसकी नीचे दबकर मर गई।       
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें