फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका पर डाला केरोसिन, लगाई आग

Tue, 09 May 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
fire - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी शादी में रोड़ा बन रही प्रेमिका को सोमवार की रात केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जरवलरोड थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला का गांव के ही निवासी मुन्ना से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति को यह बात नागवार गुजर रही थी, जिसके चलते आठ माह पूर्व उसने पारिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन इसके बाद भी मुन्ना और महिला के बीच प्रेम संबंध बने रहे।

इसी बीच महिला के प्रेमी मुन्ना की शादी तय हो रही है। शादी तय होने की बात पता चलने पर वह आए दिन विवाद करती रहती थी, जिसके चलते मुन्ना काफी परेशान था। दो दिन बाद उसका तिलक भी होना था।
विज्ञापन


परेशान मुन्ना सोमवार को महिला से मिलने पहुंचा तो दोनों के बीच काफी तकरार हुई। इसके बाद मुन्ना ने महिला पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी और मौके से भाग निकला। आग लगाने से महिला झुलस गई।

आसपास के लोगों की मदद से गंभीर हालत में महिला को ग्राम प्रधान रमेश निषाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर महिला का बयान दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्रेमी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जाता है कि पीड़िता के चार बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें