फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार न देने पर गोली मारी

Wed, 31 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ललिया थाना क्षेत्र के शिवपुरा बाजार में सिगरेट व पान उधार नहीं देने से नाराज बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल दुकानदार कोे बहराइच रेफर किया गया है। दुकानदार के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शिवपुरा निवासी राजीव सैनी बाजार में ही पान की दुकान करते हैं। मंगलवार रात साढ़े आठ बजे राजीव की दुकान पर तीन लोग पहुंचे और उनसे सिगरेट व पान उधार मांगा। राजीव ने उधार देने से मना किया तो तीनों युवक उसे धमकी देते हुए चले गए। थोड़ी देर बाद राजीव दुकान बंद करके घर जाने लगे।

रास्ते में अंग्रेजी शराब की दुकान के पास तीनों युवकों ने राजीव को घेरकर तमंचे से उन पर फायरिंग कर दी। गोली राजीव के बाएं पैर में लगी। शोरशराबा होने पर हमलावर भाग गए। आसपास लोगों ने राजीव को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने राजीव को बहराइच रेफर कर दिया। खबर पाकर राजीव के भाई राहुल सैनी भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


राहुल ने बताया कि उनके भाई को विकास पांडेय निवासी ग्राम गौहनिया जनपद श्रावस्ती, मनोज पाठक ग्राम भितुरियाकला बलरामपुर तथा बाबू गुप्ता ग्राम सिसवा बलरामपुर ने गोली मारी है। राहुल ने ललिया थाने में तीनों लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। 

थानाध्यक्ष वीपी यादव ने बताया कि राहुल की तहरीर पर विकास पांडेय, मनोज पाठक तथा बाबू गुप्ता के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें