फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड का लटकता मिला शव

Sat, 27 Jun 2015 11:12 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा रेलवे स्टेशन मसकनवा के पीछे स्थित खालेगांव के मजरा बड़का पुरवा में शनिवार  सुबह मोबाइल कंपनी के टावर के सिक्योरिटी गार्ड का शव फंदे से लटकता मिला। सिक्योरिटी गार्ड के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या करना दर्शाया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन मसकनवा के पीछे स्थित खाले गांव के मजरा बड़का पुरवा के समीप खेत में शीशम के पेड़ से सुबह एक युवक का शव लटकता मिला। गांव वालों ने पेड़ से शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब पेड़ से शव उतरवाया तो युवक की पैंट की पाकेट से मोबाइल फोन, वोटर आईडी कार्ड व सुसाइड नोट मिला, जिससे उसकी पहचान की गई।

वह कुशीनगर जनपद के थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के खोदरा अहिरौली गांव निवासी प्रदीप गुप्ता (26) पुत्र सौदागर मद्धेशिया था। सुसाइड नोट में जिंदगी से तंग आकर आत्महत्या करना दर्शाया है। पुलिस की सूचना पर पहुंचे प्रदीप गुप्ता के छोटे भाई रंजीत गुप्ता ने बताया कि उसका बड़ा भाई प्रदीप महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र में मोबाइल कंपनी के एक टावर पर सिक्योरिटी गार्ड था।
विज्ञापन


वह 27 मई से टावर से ड्यूटी के दौरान लापता हो गया था। रंजीत ने बताया कि उसने महराजगंज के थाना परसा मलिक व कुशीनगर के थाना तुर्कपट्टी में भाई के लापता होने की तहरीर दी थी, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। चौकी प्रभारी रामअशीष यादव ने बताया कि युवक के पास से मिले सुसाइट नोट के लेखनी की पहचान उसके भाई रंजीत ने की है।
विज्ञापन


सुसाइड नोट की लेखनी प्रदीप की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें