लोकसभा चुनाव व होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए मंगलवार को स्वाट टीम और कौड़िया पुलिस की संयुक्त टीम ने कौड़िया थाना क्षेत्र के सहजनवा बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक थैले में 50 सुतली बम बरामद हुआ।
पूछताछ के बाद युवक की निशानदेही पर उसके घर से और 1845 सुतली बम बरामद हुआ है। पकड़ा गया युवक बहराइच जनपद में एक व्यापारी से बमों को बेचने के लिए जा रहा था
। इससे पहले के पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बमों की आपूर्ति कहीं लोकसभा चुनाव में तो नहीं की जानी थी। इन सवालों के जवाब के लिए पुलिस टीम पूछताछ में जुटी है। पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना कौड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवक के पास विस्फोटक लाइसेंस नहीं है।
स्वाट टीम प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष कौड़िया अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, उपनिरीक्षक सतगुरू मिश्रा, मुख्य आरक्षी श्रीनाथ शुक्ला, रामदरश यादव, मुलायम सिंह, अजीत चन्द्र, अमित यादव व सतवंत शर्मा के साथ कौड़िया थाना क्षेत्र के सहजनवा बैरियर पर मंगलवार को चेकिंग कर रहे थे।
तभी एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास एक थैले में 50 सुतली बम बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम फारुख रहमान निवासी ग्राम दुबहा थाना कौड़िया बताया। पकड़े गए फारुख ने पूछताछ में बताया कि उसके घर पर और सुतली बम रखे हैं।
उसकी निशानदेही पर उसके घर से और 1845 सुतली बम बरामद हुआ। स्वाट टीम प्रभारी के मुताबिक फारुख ने बताया कि वह बहराइच में एक व्यापारी से बमों के बेचने जा रहा था। स्वाट टीम प्रभारी ने बताया कि फारुख के पास न विस्फोटक बनाने का कोई लाइसेंस भी नहीं है। उन्होंने बताया कि बहराइच पकड़े गए फारुख के खिलाफ थाना कौड़िया में विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।