अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवी बीडीओ कार्यालय में तैनात एक महिला ने अपने ही कार्यालय के कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को कहा कि कार्यालय के कर्मचारी हरिमन ने मुझे चांटे मारे और मेरे कपड़े फाड़ डाले हैं, अन्य कर्मचारियों ने उसे उसके चुंगल से छुड़वाया है।
महिला का कहना है कि कर्मचारी ने उसे गंदी-गंदी गालियां दीं तथा यह भी कहा कि वह उसे सिखाएगा की नौकरी कैसे की जाती है। इस पर महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला बीडीओ कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला के बयान के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही हैं।
----------------------