फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारकर 3.10 लाख रुपये लूटे

Tue, 02 May 2017 11:17 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
कपिसा गांव के पास सोमवार दोपहर इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के साथी को गोली मारकर बाइक सवार लुटेरों ने तीन लाख 10 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाना मोतीगंज दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मोतीगंज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मोतीगंज क्षेत्र के पिपरा भिठौरा गांव निवासी शिवपूजन ने क्षेत्र में भरीवा बाजार के पास इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की शाखा चलाते हैं।

शिवपूजन के मुताबिक सोमवार दोपहर वह अपने साथी आत्म प्रकाश भास्कर के साथ बाइक से मुख्यालय स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा निकट मुन्नन खां तिराहा से रुपये निकालने आए थे। उन्होंने बैंक से तीन लाख 10 हजार रुपये निकाले और बाइक की डिक्की में रखकर मोतीगंज जा रहे थे।
विज्ञापन


शिवपूजन ने बताया कि मोतीगंज थाना क्षेत्र में कपिसा गांव के पास पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार दो लुटेरों ने उन्हें ओवरटेक करके रुकने का इशारा किया। जब उन्होंने बाइक नहीं रोकी तो लुटेरों में से एक ने तमंचा निकालकर आत्मप्रकाश को गोली मार दी। बाइक से गिरते ही लुटेरे तीन लाख 10 हजार रुपये लूटकर भाग गए।

आत्मप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की सूचना पर सीओ मनकापुर विजय आनंद व थानाध्यक्ष मोतीगंज पीएन तिवारी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। आत्मप्रकाश ने थाना मोतीगंज में बाइक सवार दो लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें