तुलसीपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार सुबह चाकू व नशीले पाउडर के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तुलसीपुर थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना पर सिरिया पहाड़ी नाले के निकट से चार लोगों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया।
इन लोगों के पास से चाकू व नशीला पाउडर बरामद हुआ है। पकड़े गये लोगों की पहचान कालिया, मोनू व आकाश गुप्ता सभी निवासी पुरानी बाजार तुलसीपुर तथा इमरान निवासी वैरागीपुरवा तुलसीपुर के रूप में हुई है। इन लोगों के पास से 60 हजार रुपये मूल्य का नशीला पाउडर व चाकू बरामद हुआ है।
पूछताछ के दौरान इन लोगों ने 19-20 जुलाई की रात परसा पलईडीह गांव में हुई चोरी की घटना में भी शामिल होने की बात कुबूल की है। चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के पास से एक बाइक भी बरामद की गई है।