समोसा खाते हत्या के आरोपी पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कटरा बाजार थाना क्षेत्र में रंजिश को लेकर पूरेथान गांव के समीप तीन सगे भाइयों ने शनिवार की शाम एक किसान को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की पत्नी ने थाना कटरा बाजार में तीन सगे भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पूरेथान गांव की रहने वाली सोनमती पत्नी रंजीत सिंह ने बताया कि उसके पति रंजीत सिंह (70) शनिवार को करनैलगंज बाजार गए थे। वहां से लौटते समय रंजिश को लेकर इसी गांव के रहने वाले चंदन सिंह, उसके भाई नंदन सिंह व शिब्बू सिंह ने गांव के समीप उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनमती ने थाना कटरा बाजार में चंदन सिंह, उसके भाई नंदन सिंह व शिब्बू सिंह के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।