फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम से लूटे 20 लाख के आभूषण

Sun, 14 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
लूट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना राजेसुल्तानपुर से चंद कदम की दूरी पर स्थित सराफा शोरूम से बदमाशों ने असलहे के दम पर लगभग 20 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने यह घटना रंगदारी न देने से नाराज होकर अंजाम दी। लूट के बाद सराफा व्यवसायी को जान से मारने की धमकी देने के साथ असलहा लहराते सभी चार बदमाश बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन


रविवार दिनदहाड़े हुई लूट की इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस बीच आलापुर, जलालपुर, जहांगीरगंज थाना पुलिस के साथ एसपी व एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर ली है।

 आजमगढ़ जनपद के महाराजगंज निवासी सुभाष सोनी की राजेसुल्तानपुर बाजार में शिवम ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। प्रतिदिन की तरह रविवार को भी वह दुकान पर कर्मचारी राजन पांडेय के साथ मौजूद थे। दोपहर 12 बजे के करीब पहले बाइक से एक युवक दुकान के सामने आकर रुका। दो मिनट बाद ही एक बाइक पर सवार दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


तीनों युवक किसी का इंतजार करने लगे। पांच मिनट बाद ही एक युवक पीठ पर स्कूली बैग टांगे वहां पहुंचा। चारों युवक दुकान के सामने खड़े होकर कुछ देर तक बात करते रहे। इसके बाद तीन युवक दुकान के अंदर घुसे जबकि एक बदमाश बाहर ही बाइक पर बैठा रहा।

बताया जाता है कि पहले तो बदमाशों ने सोने की चेन खरीदने का नाटक किया लेकिन इसके बाद एक बदमाश ने सुभाष जबकि दूसरे ने कर्मचारी के सीने पर असलहा लगा दिया। बदमाशों ने सुभाष से असलहे के बल पर लाकर खुलवाया और उसमें रखे सोने व चांदी के आभूषणों को बैग में भर लिया।

इसके बाद एक बदमाश ने सुभाष की अंगुली से सोने की अंगूठी छीन ली और उसको पीटते हुए धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद चारों बदमाश असलहा लहराते हुए बाइक से जहांगीरगंज की तरफ भाग खड़े हुए। दहशतजदा सुभाष दुकान के बाहर निकला और गुहार लगाता हुआ चंद कदम दूर स्थित थाने पहुंचा। वहां उसने पुलिस को लूट की जानकारी दी।

दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एसओ राजेसुल्तानपुर ज्ञानेंद्र सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आननफानन में बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते सीओ आलापुर व सीओ जलालपुर समेत आलापुर, जहांगीरगंज व जलालपुर थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

अलग-अलग मार्गों पर पुलिस ने एक बार फिर से घेराबंदी की लेकिन लगभग दो घंटे तक चले अभियान के बाद भी सफलता नहीं मिली। बाद में पीड़ित ने थाने में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ राजेसुल्तानपुर ने बताया कि पीड़ित ने आधा किग्रा सोना व 10 किग्रा चांदी समेत कुछ नगदी भी लूट लिए जाने की तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार लूटे गए जेवरात की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें