फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में घुसकर पर्चा-कॉपी लूटने का प्रयास

Fri, 24 Mar 2017 11:27 PM IST
amarujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार को कटरा बाजार के एक परीक्षा केंद्र में अपने को पत्रकार बताकर केंद्र के भीतर घुसे दो युवकों ने कॉपी व प्रश्रपत्र लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कॉपी व प्रश्रपत्र लेकर भाग रहे दोनों युवकों को शिक्षकों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में कॉलेज की प्रधानाचार्य ने दोनों युवकों के खिलाफ कटरा बाजार थाने में लूट व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।    
  
बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए की जा रही सख्ती के बावजूद नकल माफिया हार मानने को तैयार नही है। स्कूल से बाहर कापी व पर्चा ले जाने की जुगत लगाने के लिए गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा में दो युवक पत्रकार बन बैठे।
विज्ञापन


कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव स्थित राम चन्दर शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही थी। इसी बीच परीक्षा केंद्र पर दो युवक पहुंचे और अपने आपको पत्रकार बताकर केंद्र के कमरे में घुस गए।

आरोप है कि दोनो युवकों ने कमरे से उत्तर पुस्तिका व प्रश्रपत्र को लूटकर भागने का प्रयास किया। दोनो को कॉपी व पर्चे के साथ भागता देख स्कूल के शिक्षकों ने उन्हे धर दबोचा और केंद्र पर मौजूद पुलिस को सौंप दिया।

इसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्या ने इसकी सूचना डायल 100 टीम को दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत में ले लिया और थाने ले ाई। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम कमल जीत सिंह निवासी चौरी कोतवाली करनैल गंज व गिरजाधर दूबे निवासी सिकरी कोतवाली करनैल गंज बताया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीत शुक्ला ने दोनो युवकों के खिलाफ कटरा बाजार थाने में प्रश्रपत्र व उत्तरपुस्तिकाओ को लेकर भागने के आरोप में लूट व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल पीएन तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।       
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें