फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे पड़ा मिला लूटे गये ट्रक का चालक

Fri, 24 Mar 2017 11:24 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर एसयूवी सवार बदमाशों की ओर से लूटे गये सरसों का तेल लदे ट्रक का चालक अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे मिला है। पुलिस ने चालक को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक का खलासी पूराकलंदर थाना क्षेत्र में बेहोशाी की हालत में पाया गया था। डीआईजी राकेश चंद साहू ने अस्पताल पहुंच पीड़ित का हाल-चाल लिया है। 
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम हाईवे पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बूथ नंबर चार के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के बगल झाड़ियों में एक शख्स के कराहने की आवाज पर किसी राहगीर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने अर्ध बेहोशी की हालत में उसको श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया।

शुक्रवार की सुबह होश में आने के बाद शख्स ने अपना नाम शिव अवतार पुत्र स्व. राजाराम निवासी अशोक नगर बाबरपुर थाना अजीतमल जिला औरेया बताया। बताया कि वह ट्रक का चालक है और मध्य प्रदेश से सरसों की तेल लादकर समस्तीपुर बिहार के लिए निकला था। हाईवे पर रौनाही टोल प्लाजा क्रॉस करने के बाद एसयूवी सवार बदमाशों ने उसको व खलासी को अगवा कर लिया और ट्रक लूट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें