फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत

Sat, 01 Apr 2017 11:47 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र गड़रियन पुरवा में शनिवार को दीवार गिरने से उसके नीचे दब कर एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंचे अधिकारियों ने पहुंच कर घटना की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवा दिया। 
विज्ञापन


यह घटना करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर माझा के मजरा गड़रियन पुरवा का है। यहां का निवासी लल्लू (60) का घर मिट्टी की दीवार व छप्पर का था। किसी तरह मजदूरी मेहनत करके वह पक्की दीवार उठवा रहा था।

शनिवार को दोपहर बाद वह घर के काम में लगा था। धूप अधिक होने की वजह से दीवार की छांव में बैठकर आराम करने लगा। उसी बीच में दीवार उसके ऊपर गिर पड़ी, जिसके नीचे वह दब गया। शोर सुनकर गांव के लोग आये और उसे निकालने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


उसके नीचे से जब तक उसे निकाले तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर एसडीएम हरिशंकर लाल शुुक्ल, सीओ सबीहुल हम्द एवं कोतवाल हरी सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।

एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जायेगा। उधर इस गरीब परिवार के ऊपर मानो पहाड़ टूट पड़ा। इकलौते कमाने वाले व्यक्ति की मौत हो जाने से पूरा परिवार अनाथ हो गया। मृतक लल्लू की पत्नी श्यामा, पुत्री संगीता, राजकुमारी, सुशीला व परिवार का  रो रो कर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें