फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाेगाें को उठा ले गई दिल्ली पुलिस

Sun, 16 Aug 2015 11:41 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित खैरागांव में रविवार की भोर छापेमारी कर दिल्ली से चुरा कर लाए गए करीब 50 लाख रुपये के हीरे व सोने के जेवर बरामद कर दिल्ली पुलिस चोरी करने के आरोप में तीन लोगों को पकड़ कर ले गई है। तीनों के खिलाफ दिल्ली के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज है।
विज्ञापन


दिल्ली के मोहल्ला सिविल लाइंस क्षेत्र की सुनीलादास ने वहां के सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था कि उनके घर का नौकर अरुण जो गोंडा का रहने वाला है, वह उनके घर से जेवर चुरा कर भाग गया है। उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस के एसआई राजवीर सिंह मलिक के साथ हेड कांस्टेबल अनिल कुमार व जयपाल गोंडा आए थे।

एसआई राजवीर सिंह मलिक ने बताया कि दिल्ली के मोहल्ला व थाना क्षेत्र सिविल लाइंस की सुनीलादास पत्नी आरबी दास ने आरोप लगाया था कि वह सात जुलाई को बाथरूम में नहाने गई थीं। उस दिन उसके पति भी बाहर गए हुए थे। जब वह बाहर आईं तो देखा अलमारी खुली है और उसमें रखीं हीरे की दो अंगूठी, एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक जोड़ी टप्स व एक नथनी गायब है।
विज्ञापन


उन्होंने देखा कि गोंडा का रहने वाला अरुण भी गायब है और उसका मोबाइल भी बंद है। इसके बाद उन्होंने आठ जुलाई को थाने में मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने नौकर अरुण का जब सीडीआर निकाला तो उसकी पहचान मिठाई लाल उर्फ फदलू पुत्र अनंतराम निवासी ग्राम बांकी थाना कटरा बाजार जिला गोंडा यूपी के रूप में हुई।

मिठाई लाल ने अपना नाम वहां अरुण बता रखा था। दिल्ली पुलिस शनिवार को जब कटरा क्षेत्र के उसके गांव पहुंची तो पता चला कि गांव का एक युवक दिल्ली में रहता है, लेकिन यह परिवार अब शहर के खैरा बाजार में रह रहा है।

इसके बाद पुलिस टीम ने प्लान के मुताबिक रविवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के खैराबाजार में मिठाईलाल के घर पर छापा मारा। पुलिस ने मिठाई लाल के पिता अनंतराम व उसके भाई संजीव के पास से चोरी के सभी जेवरात बरामद कर लिए।
विज्ञापन


वहीं, इस बाबत नगर कोतवाल शिव पति सिंह का कहना है कि चोरी के  आरोप में दिल्ली पुलिस तीन लोगों को गिरफ्तार कर ले गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें