फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे की हत्या में दंपती बंदी

Fri, 14 Aug 2015 10:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छपिया क्षेत्र में ग्राम पलटीपुर निवासी राजू का चार वर्षीय पुत्र शिवम नौ अगस्त को खेत जाने के बाद लापता हो गया था। 11 अगस्त की शाम गन्ने के खेत में बच्चे का शव मिला। शिवम की बेरहमी से हत्या की गई थी।
विज्ञापन


राजू ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक गांव के संतराम के घर से शिवम का एक खिलौना बरामद हुआ। संदेह पर संतराम से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने घटना का खुलासा किया।

बताया कि शिवम उसके पेड़ से रोज अमरूद तोड़ लेता था। इस पर उसने कई बार शिवम को मारा भी था। अमरूद तोड़ने पर संतराम की पत्नी अनारकली भी खफा थी।

पति-पत्नी ने मिलकर नौ अगस्त को खेत जाने के दौरान शिवम के सीने पर पैर रखकर दबा दिए। इससे उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि संतराम और उसकी पत्नी अनारकली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें