गौरा थानाध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर विश्कोहर बॉर्डर के निकट दो लोगों को तीन किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों की पहचान लल्लन निवासी ग्राम करौंदी बनगाई थाना धानेपुर गोंडा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के पास से 18 हजार 600 रुपये नकद भी बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने गत 31 जुलाई को स्थानीय थाना क्षेत्र के करमहिया गांव के निकट हुई लूट की घटना में शामिल होने स्वीकार किया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।