फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो चालक को मारा चाकू

Tue, 17 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
knife
विज्ञापन
मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर टिकरी रेंज के पास सोमवार की रात दो वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शीशा टूटने से गुस्साए एक गाड़ी के चालक ने पहले बोलेरो चालक की जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में बोलेरो चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के तुर्काडीहा गांव के रहने वाले सुरेश वर्मा (30) ने बताया कि वह बोलेरो चालक है। सुरेश के मुताबिक सोमवार की रात वह बुकिंग पर बोलेरो लेकर टिकरी जा रहा था।

जब वह मनकापुर-टिकरी मार्ग पर टिकरी रेंज के समीप पहुंचा, तभी सामने से आ रही बोलेरो से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें सामने वाली बोलेरो का शीशा टूट गया। इसी बात को लेकर उसके चालक से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


सुरेश ने बताया कि बोलेरो चालक ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद चाकू घोंप दिया। घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली मनकापुर के उपनिरीक्षक जयशंकर मिश्र ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें