फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से सिर कूंचकर की थी भाई की हत्या

Tue, 17 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
गुरसहायगंज में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने वाला भाई ही आरोपी निकला। मकान के विवाद को लेकर उसने ही रविवार रात ईंट भाई का सिर कूंच दिया था। दो अन्य भाइयों को फंसाने के लिए उसने झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


रविवार रात गुरसहायगंज कस्बे के विजयनगर निवासी राजू पुत्र छविनाथ कठेरिया (35) का शव लालपुर रोड पर पड़ा मिला। थोड़ी देर बाद मृतक का भाई रामू मौके पर पहुंचा और रोने लगा। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने अपर पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र शाक्य, क्षेत्राधिक ारी सदर अंबरीष सिंह भदौरिया, गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी अशोकधर पांडेय की टीम बनाई गई।

पुलिस कार्यालय में मंगलवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी ने बताया कि 16 मई को रामू ने अपने अन्य भाई कल्लू व लल्लू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कल्लू व लल्लू को हिरासत में ले लिया। पुलिस की जांच शक की सुई रामू पर ही घूम गई। पूछताछ में रामू टूट गया और उसने सारा राज उगल दिया। रामू ने बताया कि चकोर गली में सभी भाइयों के नाम एक मकान है। खरीदार ने इसकी कीमत 22 लाख रुपये लगाई है। वह पूरे मकान को अकेले बेचना चाहता था।
विज्ञापन


उसने योजना बनाई। 15 मई की रात राजू को जमकर शराब पिलाई और फिर उसका सिर ईंट से कूंच दिया। फिर उसने आरोप कल्लू और लल्लू पर मढ़ दिया। पुलिस ने मौके से रामू की डायरी, अंगौछा व अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें