फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका ने शिक्षिका को पीटा

Fri, 09 Sep 2016 11:50 PM IST
गोंडा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नवाबगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामापुर भगाही में प्रॉक्सी टीचिंग का विरोध करने पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने एक बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर एक शिक्षिका को स्कूल में ही जमकर पीटा।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधानाध्यापिका ने साथी शिक्षिका का गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया। इस मामले में पीड़ित शिक्षिका ने प्रधानाध्यापिका व एक अन्य पर नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

नवाबगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामापुर भगाही में तैनात शिक्षिका बीना पांडेय ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह ने अपने स्थान पर पढ़ाने के लिए गांव की ही एक अन्य महिला को नियुक्त कर रखा है।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रधानाध्यापिका खुद विद्यालय न आकर उसी महिला से शिक्षण कार्य कराती हैं। बीना इस प्रॉक्सी टीचिंग का विरोध कर रही थी। इसके अलावा प्रतिमा स्कूल में एमडीएम में भी अनियमितता कर रही थी।

इन्ही बातों को लेकर स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह बीना से रंजिश रखती थी। बीना का कहना है कि शुक्रवार की सुबह करीब 9.30 बजे जब वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी तभी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह उस महिला के पति दिनेश सिंह के साथ विद्यालय पहुंची और शिक्षिका बीना पर हमला बोल दिया।

दोनों ने बीना को जमकर पीटा। बीना का आरोप है कि प्रतिमा ने उसका गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस घटना मे शिक्षिका बीना गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित शिक्षिका ने इस मामले में प्रतिमा व दिनेश सिंह के खिलाफ नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें