फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 लाख की लकड़ी सहित पकड़ा ट्रक

Wed, 31 May 2017 10:49 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
बेचने के लिए कुशीनगर जनपद जा रहा बेशकीमती शीशम की लकड़ी भरा ट्रक एसएसबी जवानों ने दबोच लिया है। ट्रक सहित लकड़ी की कीमत 44 लाख रुपये बताई जा रही है। 50वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने तुलसीपुर क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा के पास धरपकड़ की।
विज्ञापन


चालक को गिरफ्तार कर ट्रक सहित वन विभाग के हवाले अग्रिम कार्रवाई के लिए कर दिया गया है। सोहेलवा सेंचुरी में धड़ल्ले से हरे पेड़ों पर माफिया आरी चला रहे है। वन विभाग के अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं।          
 
50वीं वाहिनी के सेनानायक देशराज सिंह ने बुधवार को बताया कि त्रिलोकपुर सीमा चौकी के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 572 के पास भाथर चौराहे पर गश्त के दौरान कुशीनगर जा रहा शीशम की लकड़ी से भरे ट्रक को रोककर पूछताछ की तो ट्रक चालक लकड़ी का वैध कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन


अवैध लकड़ी होने की आशंका पर एसएसबी जवानों ने अफसरों के निर्देश पर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। शीशम के बोटों से भरे ट्रक को चालक समेत वन विभाग तुलसीपुर के हवाले आगे की कार्रवाई के लिए कर दिया गया है। पकड़े गए ट्रक ड्राइवर की पहचान कुशीनगर जनपद के नेदुआ थाना अंतर्गत ग्राम नौरंगिया निवासी 40 वर्षीय विजय शर्मा के रूप में हुई है। ट्रक सहित लकड़ी की कीमत 43 लाख 36 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें