फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजारा परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर

विज्ञापन
बंजारा समाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। गोकशी के लिए पहचाने जाने वाले गांव सिकंदरपुर में रह रहे बंजारा समाज के लोग गांव से पलायन करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आए दिन घरों में दबिश दी जाती है, परिवार के लोगों को उठाकर पुलिस चालान कर जेल भेज देती है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र का गांव सिकंदरपुर गोकशी के लिए बदनाम रहा है। पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गांव के बारे में रिपोर्ट मांग चुके हैं। गांव में कई लोग गोकशी के धंधे में लिप्त हैं। इसी गांव में बंजारा समाज के करीब 50 परिवार भी रहते हैं, जिनमें से कुछ गोकशी के काम में लिप्त हैं। गांव की इस बदनामी के चलते पुलिस भी सतर्क रहती है, लेकिन अब बंजारा समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

समाज के लोगों ने शुक्रवार को महिलाओं व बच्चों के साथ प्रदर्शन कर पुलिस के विरोध में नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की। गेंदी देवी ने बताया कि छह फरवरी को पुलिस उनके घर में चोरों की तरह दाखिल हुई। महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट कर पुत्र आजाद को पकड़ कर ले गई। इस दौरान पुलिस व परिजनों के बीच मारपीट भी हुई, जिसमें दो पुलिस वाले भी घायल हुए। लोगों का कहना है कि अब अधिकतर लोग इस धंधे को छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं कई परिवार तो ये धंधा करते ही नहीं, इसके बावजूद आए दिन पुलिस घर में घुस आती है। महिलाओं के साथ अभद्रता व मारपीट करती है, वह लोग अब परेशान हो चुके हैं। ऐसी ही स्थिति बनी रही तो वह जल्द ही गांव से पलायन करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें