फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी व डीसीएम की भिड़ंत में पूर्व मंत्री के भाई व बहनोई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बहराइच जनपद के झुकिया गांव के पास मंगलवार देर रात सफारी व डीसीएम की भिड़ंत में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के छोटे भाई और बहनोई की मौत हो गई। जरवलरोड थाने के झुकिया गांव के पास सफारी व डीसीएम में हुई टक्कर में सफारी के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में सफारी में सवार पूर्व मंत्री के भाई सोमेश प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह व उनके बहनोई सुदीप कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रात में ही दोनों को जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया, जहां रात 12 बजे डॉक्टरों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पूर्व मंत्री और उनके परिवारीजन बहराइच जिला अस्पताल पहुंचे। पूरा भंभुवा गांव हादसे के बाद शोक में डूब गया।

लखनऊ में स्थित अपने आवास से पैतृक गांव भंभुवा जाने के लिए राहुल सिंह और उनके बहनोई सुदीप सिंह मंगलवार की रात सफारी से निकले थे। इसी दौरान लखनऊ मार्ग पर बहराइच ओवरब्रिज से पहले झुकिया गांव के पास अचानक उनका वाहन डीसीएम से टकरा गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज हुई कि सफारी टकरा कर दूसरी तरफ एक खंभे से जा भिड़ी। गाड़ी में सवार राहुल सिंह व उनके बहनोई को गंभीर चोटें तो आईं ही, वे सफारी से उछलकर दूर जा गिरे। सफारी का इंजन निकल कर दूर जा गिरा। हादसे में दोनों लोगों की मौत हो गई। सड़क किनारे रह रहे लोग इस हादसे से सहम उठे। हादसा इतना दर्दनाक था कि हर कोई दुखी हो गया।

पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल बहराइच पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह अपने भाई और बहनोई की मौत से सदमे में आ गए। बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद राहुल का शव भंभुवा पहुंचा। जहां गांव के बगीचे में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

भाइयों में सबसे छोटे थे राहुल
सोमेश प्रताप सिंह उर्फ राहुल सिंह भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, कामेश प्रताप सिंह, चंद्रेश प्रताप सिंह हैं। पत्नी साधना सिंह, बेटा आलोक प्रताप सिंह व अक्षत प्रताप सिंह का रो-रोकर हाल है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। राहुल की मौत की खबर सुनकर उनके घर पहुंचने वाले लोग परिवारीजनों को ढांढस बंधाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें