फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहे में 50 हजार नहीं मिले तो विवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दहेज में 50 हजार नहीं मिले तो विवाहिता को मार डाला

तरबगंज। दहेज में 50 हजार व बाइक नहीं मिले तो ससुराल वालों ने विवाहिता की शुक्रवार को हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में थाना तरबगंज में पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

थाना तरबगंज क्षेत्र के भया पुरवा रामापुर निवासी स्वामी प्रसाद ने थाना तरबगंज में शुक्रवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी 25 वर्षीया बेटी सोनू की शादी 24 नवंबर 2016 को इसी थाना क्षेत्र के सुसेला गांव के रहने वाले बृजकिशोर के बेटे पवन कुमार के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी में एक लाख नकदी और घरेलू सामान भी दिया था। मगर शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले पवन कुमार को किराना की दुकान खोलवाने के लिए दहेज में 50 हजार व बाइक की मांग करने लगे।

इसके लिए ससुराल वाले सोनू को प्रताड़ित किया करते थे। स्वामी प्रसद के मुताबिक दहेज में 50 हजार व बाइक नहीं मिली तो ससुराल वालों ने शुक्रवार की सुबह सोनू को मार डाला।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर जब वह बेटी के ससुराल पहुंचा तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। स्वामी प्रसाद ने थाना तरबगंज में पति पवन कुमार उसके भाई राजकुमार, श्वसुर बृजकिशोर व सास चंद्रावती के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष तरबगंज विजय कुमार पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें