फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का झांसा देकर किशोरी से करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म

गोंडा। शादी का झांसा देकर एक किशोरी के साथ एक युवक एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती होने पर परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई।

किशोरी के पिता ने एसपी से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एसपी ने थानाध्यक्ष को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी के पिता ने एसपी से मिलकर दिए गए शिकायती पत्र में कहा कि वह मुंबई में रहकर मजूदरी करता है। गांव पर उसका पत्नी, बेटे व बच्चे रहते हैं।

किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती हो गई तब इसकी जानकारी उसकी पत्नी को हुई। पत्नी ने बेटी से जब पूछताछ की तो बेटी ने आपबीती सुनाई।

जिसके बाद पत्नी ने 28 अगस्त को फोन पर उसे सूचना दी कि उसकी बेटी को गांव का ही रहने वाला एक युवक शादी करने का झांसा देकर पिछले एक साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


इसका पता तब चला जब वह गर्भवती हो गई। पत्नी की सूचना पर वह मुंबई से 29 अगस्त को गोंडा पहुंचा घर पहुंचने के बाद पत्नी व बेटी से पूरी जानकारी ली। इसके बाद बेटी को संग लेकर एसपी से मिलकर मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की।
विज्ञापन


एसपी ने थानाध्यक्ष खरगूपुर को मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसपी लल्लन सिंह ने बताया कि किशोरी का पिता उनसे मिला था, उन्होंने मामले में थानाध्यक्ष खरगूपुर को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें