फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में पैर फिसलने से आठ वर्षीय बालक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर फिसलने से तालाब में डूबा बालक, मौत
विज्ञापन


परसपुर(गोंडा)। खेत में शौच करने गया एक 8 वर्षीय बालक का पैर फिसलने से तालाब के गहरे पानी में चला गया। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी।

परसपुर के जबदा परसपुर निवासिनी कंचना पत्नी लल्लू ने बताया कि उसका 8 वर्षीय भतीजा रंजीत चौहान दोपहर बाद गांव के बाहर शौच के लिए गया था।

तालाब के किनारे उसका अचानक पैर फिसल गया तथा रंजीत गहरे तालाब में चला गया। जिससे उसकी डूबने से मृत्यु हो गयी। विदित हो की मृतक लड़के के पिता नहीं हैं तथा मृतक रंजीत दो भाई था।

उसका दूसरा बड़ा भाई राज 11 वर्ष का है। लड़के की मृत्यु की सूचना मिलते ही घर व गांव में कोहराम मच गया। लड़के की लाश देखते ही उसकी मां कंचना बेहोश हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका बड़ा भाई राज भी अपने भाई की याद में रो रहा था। घटना की सूचना पाकर थाना की पुलिस एसआई सुभाष यादव तथा लेखपाल महेशचंद्र भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

एसआई सुभाष यादव ने बताया कि मृतक लड़का रंजीत का शव कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद शव विच्छेदन के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें