फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर को सीवान में लेकर जाकर अज्ञात बदमाशों ने किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुतरही गांव में 35 वर्षीय मजदूर को बदमाशों ने सीवान में मारपीट कर अधमरा कर दिया। बदमाश सोमवार को उसे उसके घर से उठा कर ले गए थे। मामला मंगलवार को उस समय प्रकाश में आया जब उपचार कराकर वापस लौटे पीड़ित ने पुलिस को देर शाम तहरीर दी। जिसमें मजदूर की पत्नी ने अज्ञात बदमाशों पर अपहरण करने और मारने पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपे तहरीर में कोतवाली क्षेत्र सुतरही गांव निवासी अमर 35 पुत्र सधार ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 2:30 बजे चार की संख्या में आए अज्ञात बदमाशों ने उसके मुंह को बंद किया। हाथ पैर बांधा और उसे गांव के सीवान में ले गए। जहां उसकी जमकर पिटाई की जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
उधर रात में उसकी पत्नी जब जगी तो उसे ना पाकर परिवार के दूसरे सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन की, जहां अमर अचेतावस्था में घर से 200 मीटर की दूरी पर सीवान में मिला। परिजनों ने उसे आजमगढ़ मंडल अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को घटना के संबंध में घायल अमर की पत्नी ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें