फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत

गोंडा। अलग-अलग सड़क हादसों में बाप-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में तीन को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना क्षेत्र के सरैया लालपुर गांव के रहने वाले संजय दुबे (45) अपने बेटे आशुतोष दुबे (20) के साथ शनिवार की दोपहर बाइक से गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के भुइगावां गांव स्थित अपने ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन


वह दोनों बभनान-मसकनवां मार्ग पर पतिजिया बुजुर्ग गांव के समीप पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों से भिड़ंत हो गई। जिसमें संजय व आशुतोष समेत दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी छपिया पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने संजय दुबे व आशुतोष दुबे को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रुप से घायल मोनू (20), जितेंद्र 21 निवासी धुनिया भीठी थाना परशुरामपुर बस्ती व फैजान (23) निवासी नाथपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

संजय के रिश्तेदार शिवानंद चतुर्वेदी निवासी भुइगावां ने थाना छपिया में बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी घटना में वजीरगंज थाना क्षेत्र के कोठा गांव के बंधू बगिया के रहने वाले छेदीलाल (60) अपनी पत्नी कमला देवी (55) के साथ मोपेड से शनिवार की दोपहर बाद खरीददारी करने नवाबगंज बाजार जा रहे थे।
विज्ञापन


वह दोनों मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर पर्वती गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिसमें छेदीलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमला देवी गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार सवार ने मनकापुर मार्ग पर ही मनकापुर कस्बा निवासी (20) वर्षीय मनोज मिश्रा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें