फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन बेचने के आरोपी पिता-पुत्र पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सरकारी जमीन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र पर गैंगस्टर

गोंडा। सरकारी जमीन को अपना बताकर बेच लेने के आरोपी पिता-पुत्र पर डीएम जेबी सिंह ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। डीएम की कार्रवाई पर एसडीएम सदर ने धानेपुर पुलिस को गैंगस्टर का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। डीएम की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं व अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गई है।

सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेतवागाड़ा स्थिति तीन किता परती,तालाब व आबादी किस्म की सरकारी जमीन को धानेपुर बाजार निवासी मोहम्मद खलील व उसके लड़के शादाब ने कुल 715 वर्ग फुट सरकारी जमीन को अपना बता कर बेच डाला था।
विज्ञापन


इस मामले में गांव के निवासी राधारमण आदि ने तहसील दिवस व उच्चाधिकारियों से शिकायत कर जमीन घोटाले की जांच कराने की मांग की थी। डीएम ने सरकारी जमीन को कूटरचित तरीके से बेच दिये जाने को गंभीरता से लिया।

उन्होंने इस प्रकरण के जांच के आदेश दिये। तहसीलदार व लेखपाल ने मौके की जांच की तो पता चला कि तीन अलग अलग गाटा संख्या में तालाब,परती व आबादी किस्म की भूमि दर्ज है। जांच हुई तो सरकारी जमीन के घपले का खुलासा हुआ।

इस पर एसडीएम व तहसीलदार के आदेश पर मोहम्मद खलील व उसके पुत्र शादाब के खिलाफ धानेपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। यह बात और है कि अभिलेखीय साक्ष्य होने के बावजूद धानेपुर पुलिस ने आरोपी पर मेहरबान रही।

पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। इस पर जब आला अधिकारियों ने थाने से रिपोर्ट मांगी तो पुलिस ने यह रिपोर्ट लगाकर मामले को टाल दिया कि आरोपी लखनऊ में इलाज कराने गया है। इतना ही नही इसके अलावा एक और मामले में भी मोहम्मद आरिफ ने दोनों के खिलाफ जालसाजी समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया।

खलील के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। जानबूझ कर सरकारी जमीन को अपना बताकर बेच दिये जाने के आरोपी खलील व शादाब के घपले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। डीएम जेबी सिंह ने दोनों को भू-माफिया करार देते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


इस बावत एसडीएम सदर अर्चना वर्मा का कहना है कि सरकारी जमीन बेचने के आरोपी मोहम्मद खलील व शादाब पर जिलाधिकारी ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। मामला दर्ज करने के लिए धानेपुर पुलिस को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें