फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर डेड़ लाख की ठगी

Wed, 27 Jul 2016 10:55 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
rupees note
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर एक युवक से डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए युवक ने बुधवार को सफेदपोश ठग के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल नगर को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शहर के न्यू मेवातियान कॉलोनी के रहने वाले रशीद अहमद अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती निकली थी। इसमें उसने आवेदन किया था। इसी बीच कोतवाली देहात के खोरहसा चौकी क्षेत्र के चिस्तीपुर गांव के रहने वाले एक सफेदपोश से उसकी दोस्ती हो गई।

इससे सफेदपोश रशीद के घर आता-जाता था। रशीद के मुताबिक सफेदपोश ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। उसने सफेदपोश से इतनी बड़ी रकम एक साथ दे पाने से इन्कार किया तो सफेदपोश ने नौकरी से पहले डेढ़ लाख रुपये और नौकरी के बाद आधी रकम देने की बात कही।
विज्ञापन


रशीद ने बताया कि उसने सफेदपोश को डेड़ लाख रुपये दे दिए। इसी बीच भर्ती निरस्त कर दी गई तो उसने सफेदपोश से रुपए वापस मांगे। जिस पर वह आनाकानी करने लगा। रशीद ने बताया कि रुपए मांगने पर वह मारपीट को तैयार हो गया और जानमाल की धमकी दी। इस मामले में रशीद ने अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें