फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मासूम बच्ची का शव मिलने पर मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। पांच वर्षीय बच्ची का गांव के पास एक तालाब में संदिग्ध हालात में उतराता मिला। तालाब में बच्ची के शव मिलने की सूचना हड़कंप मच गया। आखिर बच्ची तालाब तक कैसे पहुंची। इस मामले की पुलिस गहराई से पड़ताल कर रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरवा खुर्द के साईं तकिया का है। अजमेरी निवासी ग्राम सौगाना पखरपुर बहराइच की बेटी अल्फिसा (5) अपने मामा के घर रह रही थी। सोमवार शाम सब लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठने पर अल्फिसा घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन होने लगी। तलाश के दौरान उसका शव घर के पास स्थित तालाब में पाया गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को बुलाकर पड़ताल कराई। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हालांकि कोई तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें